प्रेमिका के परिवार से विवाद, पेड़ से लटका मिला प्रेमी:एटा में 21 फीट की ऊंचाई पर लटका मिला शव, मां बोली- हत्या कर लटकाया

Nov 03, 2026 - 12:50
0
प्रेमिका के परिवार से विवाद, पेड़ से लटका मिला प्रेमी:एटा में 21 फीट की ऊंचाई पर लटका मिला शव, मां बोली- हत्या कर लटकाया
एटा में मारहरा कस्बे से मंगलवार की सुबह सोमवार से लापता हुए इंटरमीडिएट के छात्र रोहित का शव कासगंज जिले के बढ़ारी वैश्य में आम के पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं, रोहित के परिजनों ने युवती के परिवार पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें… घर नहीं लौटने पर दर्ज कराई थी गुमशुदगी मारहरा कस्बे के चोबदार मोहल्ला निवासी रोहित पुत्र स्वर्गीय महाराज सिंह एमजीएचएम इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र थे। सोमवार सुबह वह घर से निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चला तो मां सितारा देवी ने मारहरा थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। 21 फीट की ऊंचाई पर साड़ी के फंदे से लटका था शव पुलिस को आगरा-बरेली हाईवे के पास बढ़ारी वैश्य स्थित एक आम के बाग में युवक का शव लटका होने की सूचना मिली। कासगंज की सीओ आंचल चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद और मारहरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, रोहित का शव जमीन से करीब 21 फीट ऊंचाई पर आम के पेड़ से साड़ी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटवाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रेम प्रसंग को लेकर हुआ था विवाद मारहरा थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि रोहित का पड़ोस की एक युवती से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। सोमवार को युवती के परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि रोहित उसे जबरन अपने साथ ले गया है। इसी दिन शाम को रोहित की मां ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष के मुताबिक, रोहित का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया था। उसकी लोकेशन लगातार बढ़ारी वैश्य क्षेत्र में मिल रही थी। इसी आधार पर पुलिस वहां पहुंची और शव की पहचान हुई। भाई ने युवती के परिवार पर लगाया हत्या का आरोप रोहित के भाई सुनील कुमार ने बताया कि उनके भाई का पड़ोस की युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने युवती के परिवार पर रोहित की हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -------------------------------- भास्कर इन्वेस्टिगेशन पढ़िए:- पढ़ाई-खर्च के लिए छात्र अपना खून बेच रहे, यूपी में नीट का छात्र बोला- खून तो बनता रहेगा; पढ़ाई का मौका फिर नहीं मिलेगा पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए छात्रों को अपना खून बेचना पड़ रहा है। गरीब परिवारों के इन बच्चों को नीट-एसएससी की महंगी कोचिंग, हॉस्टल-मेस की फीस भरनी होती है। पैसे जुटाने के लिए कोई छात्र महीने में 2 बार, तो कोई 4 बार अपना खून निकालकर बेचने को मजबूर है। दैनिक भास्कर के हिडन कैमरे पर ऐसे छात्रों ने अपनी बेबसी सुनाई- पापा किसान हैं, लेकिन इतनी जमीन नहीं कि खेती-बाड़ी से घर के सारे खर्च उठा सकें। इसलिए हम पढ़ाई का खर्च खुद ही मैनेज करते हैं। खून बेचकर जो पैसा मिलता है, उसे कई बार हम गांव भी भेजते हैं। यूपी के कई शहरों में पढ़ाई के लिए छात्र तंगी से निपटने के लिए खून बेचने लगे हैं। इसका इनपुट मिलने पर हमने इन्वेस्टिगेट करने के लिए प्रयागराज को चुना, क्योंकि यहां हजारों छात्र नीट-एसएससी की तैयारी करते हैं। हमारे अंडरकवर रिपोर्टर मरीज के घरवाले बनकर स्टूडेंट्स तक पहुंचे। पढ़िए पूरी इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User