प्रयागराज में 2 नर्सिंग होम और उनके मेडिकल स्टोर सीज:SDM और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को जांच में गड़बड़ियां मिलीं

Nov 03, 2026 - 12:50
0
प्रयागराज में 2 नर्सिंग होम और उनके मेडिकल स्टोर सीज:SDM और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को जांच में गड़बड़ियां मिलीं
प्रयागराज की बारा तहसील में बिना पर्याप्त संसाधनों के संचालित हो रहे निजी अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। शिवराजपुर और शंकरगढ़ क्षेत्र में जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर प्रज्ञा नर्सिंग होम और कौशल्या देवी नर्सिंग होम को सीज कर दिया गया। संबंधित मेडिकल स्टोरों पर भी कार्रवाई की गई है। एसडीएम एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अर्पित कुमार ने जांच के बाद दोनों नर्सिंग होम के प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के निजी अस्पतालों और मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। नर्सिंग होम में संसाधनों की कमी मिली प्रशासनिक जांच में प्रज्ञा नर्सिंग होम और कौशल्या देवी नर्सिंग होम में जरूरी सुविधाओं और व्यवस्थाओं से जुड़ी कमियां सामने आईं। इन्हें गंभीरता से लेते हुए दोनों संस्थानों को सीज करने की कार्रवाई की गई। मेडिकल स्टोरों की भी जांच अभियान के दौरान फार्मेसियों में दवाओं के रखरखाव और नियमों के पालन की भी जांच की गई। अनियमितता मिलने पर संबंधित मेडिकल स्टोरों को सीज करने की कार्रवाई की गई। प्रशासन की ओर से क्षेत्र के अन्य निजी अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों की जांच भी किए जाने की संभावना है। ग्रामीण क्षेत्रों में जांच की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि बारा तहसील के ग्रामीण इलाकों में निजी अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में इनके पंजीकरण, डॉक्टरों की उपलब्धता, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों और जरूरी चिकित्सा सुविधाओं की नियमित जांच होनी चाहिए। लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से संयुक्त अभियान चलाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User