मथुरा में पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले:संजय सिंह को गोवर्धन और साक्षी शर्मा को छाता की जिम्मेदारी, आदेश लागू
मथुरा में प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने एसडीएम स्तर के पांच अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत गोवर्धन, छाता, महावन और सदर तहसील में अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। सभी अधिकारियों की नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षु सहायक मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम को एसडीएम गोवर्धन के पद से हटाकर गोवर्धन में ही उप जिलाधिकारी न्यायिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गोवर्धन में उप जिलाधिकारी न्यायिक के पद पर तैनात संजय सिंह को एसडीएम गोवर्धन बनाया गया है। अब वह गोवर्धन तहसील में प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी क्रम में मथुरा में उप जिलाधिकारी न्यायिक के पद पर तैनात साक्षी शर्मा को छाता का एसडीएम नियुक्त किया गया है। छाता में एसडीएम के पद पर कार्यरत अखिलेश कुमार को महावन में उप जिलाधिकारी न्यायिक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा महावन में उप जिलाधिकारी न्यायिक के पद पर तैनात अश्वनी कुमार को सदर तहसील में इसी पद पर स्थानांतरित किया गया है। जिलाधिकारी के इस फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी अधिकारी अपने निर्धारित कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालेंगे।
।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)