यूपी कांग्रेस में टिकट बेचने का खेल?:वायरल ईमेल में दो लोगों के नाम, प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की भूमिका पर सवाल
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को लेकर सोशल मीडिया पर एक ईमेल वायरल हो रहा है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उनके नाम और कार्यालय से जुड़े कुछ लोग विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर नेताओं और दावेदारों से पैसे मांग रहे हैं। ईमेल में दो लोगों के नाम लेते हुए यूपी कांग्रेस में कथित वसूली नेटवर्क चलने का दावा किया गया है। साथ ही राजेंद्र पाल गौतम की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। वसूली करने वालों में विनय और सोनू गौतम के नाम का जिक्र वायरल ईमेल में दावा किया गया है कि विनय गौतम और सोनू गौतम नाम के लोग प्रदेश में पार्टी पद, संगठन की बैठकों और विधानसभा टिकट दिलाने के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। ईमेल लिखने वाले ने आरोप लगाया है कि इसके लिए डिजिटल और फिजिकल दोनों तरह से लेन-देन किया जा रहा है। कुछ नेताओं से UPI के जरिए भुगतान कराने और बाद में नकद रकम लेने का भी दावा किया गया है। ईमेल में कुछ मोबाइल नंबर और UPI आईडी का जिक्र करते हुए आरोपों की जांच कराने की मांग की गई है। इसमें लखनऊ के 24 अक्टूबर रोड, इंदिरा भवन, फिरोजशाह रोड, हंसराज कॉलेज और सीतापुर समेत कुछ स्थानों पर कथित गतिविधियां होने की बात भी कही गई है। हालांकि, वायरल ईमेल में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। 20 अक्टूबर को ही राजेंद्र पाल गौतम ने वीडियो जारी कर सतर्क किया था इससे पहले 20 अक्टूबर को राजेंद्र पाल गौतम ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर टिकट के नाम पर ठगी की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग AICC का प्रतिनिधि बनकर संभावित प्रत्याशियों को फोन कर रहे हैं और टिकट दिलाने के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। उन्होंने बताया था कि एक मामले में 76 हजार रुपए की मांग की गई और भुगतान के लिए बारकोड भेजा गया। गौतम ने स्पष्ट किया था कि कांग्रेस पार्टी टिकट देने के नाम पर किसी से पैसे नहीं मांगती। उन्होंने कार्यकर्ताओं और टिकट के दावेदारों से ऐसे फोन कॉल से सावधान रहने की अपील की थी। कांग्रेस नेतृत्व से जांच और कार्रवाई की मांग वायरल ईमेल में कांग्रेस नेतृत्व से पूरे मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने की मांग की गई है। ईमेल लिखने वाले ने राजेंद्र पाल गौतम को तत्काल प्रभाव से यूपी प्रभारी पद से हटाने और आरोपों में नामित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पार्टी से ऐसे लोगों को बाहर करने की मांग भी की गई है। ईमेल में यह भी दावा किया गया है कि कथित वसूली के लिए पार्टी के कुछ पदाधिकारियों और नेताओं से संपर्क किया जाता है। एक व्यक्ति को डमी उम्मीदवार बनाकर पैसे देने और बाद में टिकट मिलने पर 10 लाख रुपए की मांग किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। राजेंद्र पाल गौतम या कांग्रेस नेतृत्व की ओर से इस नए ईमेल में लगाए गए आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। क्या ईमेल में लिखा गया है Corruption in UP Incharge Office Rao Sahab raosahabupcongress@gmail.comThu, 29 Oct, 2026 at 1:51 amTo: cpoffice@inc.in, kcvenugopal.org@gmail.com, pgv@inc.in, office@rahulgandhi.in, vidyarthee@gmail.com, alankar.sawai@iyc.in, krajuindia1981@gmail.com krajuindia1981@gmail.comBcc: scdepartmentaicc@inc.in नमस्कार सर, 2029 में राहुल जी को प्रधानमंत्री बनाना हम सबका लक्ष्य हैं और हम सब यह जानते हैं की दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर गुज़रता हैं। लेकिन इस रास्ते को अवरुद्ध करने वाली एक सूचना मैं आपके साथ साझा कर रहा हु। जो की मुझे बेहद चिंता जनक लगती हैं और समय रहते आपको इस सूचना की जानकारी होना अति आवश्यक हैं। उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के कार्यालय से जुड़े दो लोग विनय गौतम और सोनू गौतम जो खुद को प्रभारी का रिश्तेदार भी बताते हैं और उनके PA हैं। पिछले तीन माह से पूरे उत्तर प्रदेश में लोगो को चिन्हित कर उनसे धन उगाही का खतरनाक रैकेट चला रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर मुझे यह बातें मज़ाक लगी थी, लेकिन जब मैं और मेरे कुछ साथी कांग्रेस हित के लिए इन बातों की पुष्टि में जुटे तो सारी बातें सत्य निकली। डिजिटल और फिजिकल फॉर्म में धन उगाही के लिए पहले लोग चिन्हित किये जाते हैं और फिर उन्हें प्रलोभन जैसे प्रभारी से मुलाकात, पार्टी में पद, जॉइनिंग एवं पार्टी के टिकट के लिए पैसे लिए जाते हैं। हम कुछ UPI ID साझा कर रहे हैं इसके अलावा और UPI ID और नंबर हैं जिसकी हम जांच कर रहे हैं। इन नंबर्स की जांच करने में हमें टावर लोकेशन 24 अकबर रोड, इंदिरा भवन, फ़िरोज़शाह रोड, हंसराज कॉलेज, सीमापुरी के अलावा लखनऊ में भी पाए जाते हैं। 9891677262, PA विनय गौतम, UPI ID vinay818@okhdfcbank. कई लोगों से मिलवाने के नाम पर पैसे मांगे जातें हैं। पार्टी में पद के लिए यह लगातार लोगों से पैसे मांगते हैं। 8368374453 यह सोनू गौतम के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है और कई नेताओं यह नंबर UPI पेमेंट के लिए भेजे गए हैं। 9625922558 यह नंबर सोनू गौतम के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। यह नंबर से कई DCC और नेताओं को फोन करके विधायक पद के इच्छुक उम्मीदवार लोगों से पैसे मांगे गए हैं पैसे इस UPI 9625749922 पर मांगे और लिए गये। नकद तो लाखों रुपए में हैं जो हाथों हाथ लिए जाते हैं। इसकी जांच के लिए हमने पद का इच्छुक बना एक डमी व्यक्ति को खड़ा किया जिससे सोनू ने पहले UPI फिर कैश लिया और पद मिलते ही 10 लाख रूपये की डिमांड भी की। हम अगले मेल में कुछ और तथ्य आपके साथ साझा करेंगे। इससे बड़े खुलासे का इंतजार करें! जय कांग्रेस! दूसरे ईमेल में क्या लिखा है- जैसा कि हमने आपको पिछले ईमेल में बताया था कि कैसे सोनू गौतम और विनय गौतम पूरे प्रदेश में पद और मीटिंग के एवज में धन उगाही का रैकेट चला रहे हैं। उनके UPI नंबर और जिस नंबर से पैसा वसूला जाता है, वह भी साझा किया था। पहले हमें लगा था कि यह सब प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की जानकारी के बिना हो रहा है, लेकिन हमें जांच में पता चला कि प्रभारी खुद इस रैकेट के मास्टरमाइंड हैं। प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के इस रैकेट में सिर्फ यही लोग नहीं, बल्कि लखनऊ PCC में अजीत आर्य (मिशन जय भीम के पदाधिकारी) और मेजर शेखर (मिशन जय भीम के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष) नाम के दो व्यक्ति भी करोड़ों रुपये की वसूली कर रहे हैं। ये दोनों इनके निजी NGO 'मिशन जय भीम' के पदाधिकारी हैं। ये दोनों लखनऊ में प्रभारी के कमरे में बैठते हैं और सभी गुप्त मीटिंगों में भी साथ बैठते हैं। ये किस हैसियत से सभी गुप्त मीटिंगों में बैठते हैं? पैसे का लेन-देन अभिषेक यादव के गोमती नगर स्थित घर पर होता है। प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने BKT विधानसभा टिकट के नाम पर अभिषेक का घर अपने नाम ट्रांसफर कराने की डील की है। उस आवास पर प्रभारी के लिए अनैतिक व्यवस्था भी होती है। हसीब खान नाम के व्यक्ति से उतरौला सीट के लिए राजेंद्र पाल गौतम ने 50 लाख रूपये नज़राने के तौर पर लिए हैं। टिकट मिलने के बाद 2 करोड़ रुपये और देने की डील हुई है। नज़राने का कैश लेने अजीत आर्य और मेजर शेखर खुद गए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)