मोल्दोवा की लेखिका ने बढ़ाया साहित्यिक अभियान:विश्वशांति और सद्भाव के संदेश पर आधारित पुस्तक का कवर जारी
मोल्दोवा की लेखिका एवं एम्बेसडर वेरोनिका क्राक्यून की पुस्तक ‘Sant Saurabh: Lumina Omenirii – The Light of Humanity’ का कवर जारी किया गया। यह पुस्तक मानवता, विश्वशांति और सार्वभौमिक सद्भाव के संदेश को समर्पित है। इसमें धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख जगत धर्म चक्रवर्ती सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ के जीवन-दर्शन, व्यक्तित्व और मानवीय विचारों को साहित्यिक रूप में प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक में प्रेम, करुणा, शांति, सेवा और विश्वबंधुत्व जैसे मूल्यों को प्रमुखता दी गई है। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न देशों के लेखकों को साहित्य के माध्यम से मानवता के विचार से जोड़ना और संत सौरभ के सद्भाव संदेश को वैश्विक स्तर पर पहुंचाना है। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)