कौशाम्बी में हादसे में घायल दादा-नाती की मौत:परिजनों ने राम वन गमन मार्ग पर किया चक्काजाम, FIR दर्ज

Oct 29, 2026 - 17:20
0
कौशाम्बी में हादसे में घायल दादा-नाती की मौत:परिजनों ने राम वन गमन मार्ग पर किया चक्काजाम, FIR दर्ज
कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के राम वन गमन मार्ग पर टेंवा गांव स्थित नवीन स्वास्थ्य केंद्र तिराहे के पास 27 अक्टूबर को हुए ट्रैक्टर-बाइक हादसे में घायल दादा और नाती की मौत हो गई। छह साल के अमन निषाद ने मंगलवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उसके 70 साल के दादा छोटेलाल निषाद की बुधवार रात ही मौत हो गई थी। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे तो आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में हुए थे घायल जानकारी के मुताबिक, 27 अक्टूबर को बैरागीपुर का रहने वाला अमन निषाद अपने दादा छोटेलाल निषाद और दो अन्य लोगों के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान राम वन गमन मार्ग पर टेंवा गांव स्थित नवीन स्वास्थ्य केंद्र तिराहे के पास ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दादा और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार रात अमन और बुधवार रात छोटेलाल की मौत हो गई। दो मौतों से परिवार में मातम एक ही परिवार में दादा और नाती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को दोनों के शव गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हादसे के मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष बीरेंद्र फौजी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी और हादसे के मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ट्रैक्टर पुलिस ने किया जब्त, जांच जारी थानाध्यक्ष महेवाघाट कुमार शंकरम ने बताया कि हादसे के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User