PET परीक्षा के चलते जौनपुर में स्कूल-कॉलेज बंद:परीक्षा में तैनात शिक्षक-कर्मचारी ड्यूटी करेंगे, आदेश सभी संस्थानों पर लागू
जौनपुर में PET-2026 परीक्षा के चलते शुक्रवार, 30 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। गुरुवार शाम 5 बजे इस संबंध में आदेश जारी किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार ने सभी संबंधित संस्थानों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा के चलते घोषित की गई छुट्टी आदेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। 30 अक्टूबर को स्कूलों में पढ़ाई का दिन है। परीक्षा के आयोजन में किसी तरह की दिक्कत न आए, इसलिए शासन के निर्देश पर छुट्टी घोषित की गई है। इन शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा आदेश यह आदेश उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा के तहत संचालित संबंधित संस्थानों पर लागू होगा। इनमें महाविद्यालय, कॉलेज और विद्यालय शामिल हैं।
परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारी करेंगे काम छुट्टी के दिन भी PET-2026 में तैनात शिक्षक और कर्मचारी अपनी ड्यूटी करेंगे। आदेश में परीक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों को काम में लापरवाही न करने के निर्देश दिए गए हैं। संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संस्थानों के प्राचार्यों, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों से आदेश का पालन कराने को कहा है। आदेश की प्रतियां जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, संबंधित शिक्षा अधिकारियों और परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)