लखनऊ में 31 अक्टूबर को होगा बेटी व्रत:पिता बेटियों के कल्याण के लिए, सूर्योदय से सूर्यास्त तक रखेंगे उपवास
लखनऊ में बेटियों के मंगल, उत्थान और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए पहली बार ‘बेटी व्रत’ का आयोजन किया जाएगा। बेटियां उत्थान फाउंडेशन की ओर से 31 अक्टूबर 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में कार्यक्रम होगा। इसकी शुरुआत शाम 4 बजे होगी। इस पहल के तहत पिता अपनी बेटियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना के साथ सूर्योदय से सूर्यास्त तक एक दिवसीय उपवास रखेंगे। व्रत का समापन सूर्यास्त के समय किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, ‘बेटी व्रत’ का उद्देश्य पिता और बेटी के भावनात्मक रिश्ते को सम्मान देना और समाज में बेटियों के प्रति स्नेह, सम्मान व सुरक्षा की भावना को प्रोत्साहित करना है। यह पहल बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए परिवार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)