अमेरिका में रह रहे लोगों के नाम से बनाया शपथपत्र:अलीगढ़ में अदालत में दाखिल किया गया फर्जी शपथ पत्र, छह पर FIR

Nov 16, 2026 - 20:59
0
अमेरिका में रह रहे लोगों के नाम से बनाया शपथपत्र:अलीगढ़ में अदालत में दाखिल किया गया फर्जी शपथ पत्र, छह पर FIR
अमेरिका में रह रहे तीन लोगों के नाम से कथित तौर पर फर्जी शपथपत्र तैयार कराकर अदालत में दाखिल करने के मामले में सिविल लाइंस थाने में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने आपस में षड्यंत्र कर 18 अप्रैल 2025 की तारीख का कूटरचित शपथपत्र तैयार कराया और उसे जनपद न्यायालय में साक्ष्य के रूप में पेश कर दिया। पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अदालती विवाद में फर्जीवाड़े का आरोप क्वार्सी क्षेत्र के हेमंत नगर, संजय गांधी कॉलोनी निवासी भानु प्रताप सिंह (62) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत से उनके पक्ष में एक वाद में फैसला हुआ था। इसके खिलाफ विपक्षी पक्ष ने अपील दायर कर रखी है। आरोप है कि इसी मुकदमे में लाभ लेने के लिए विपक्षियों ने अमेरिका में रह रहे डॉ. रेशमा महमूद, राना मंसूर अली और सैफ मंसूर अली के नाम से 18 अप्रैल 2025 का कथित फर्जी शपथपत्र तैयार कराया। भारत में मौजूदगी के बिना शपथपत्र बनाने का आरोप शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिन तीन लोगों के नाम से शपथपत्र तैयार किया गया, वे उस तारीख को भारत में मौजूद ही नहीं थे। इसके बावजूद उनके नाम से तैयार दस्तावेज को अदालत में दाखिल कर दिया गया। आरोपियों ने इस दस्तावेज के जरिए न्यायालय को गुमराह करने और मुकदमे में अनुचित लाभ लेने की कोशिश की। छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पुलिस ने महमूद अली, मुशीर अली, राना खुर्शीद, मेहर मंसूर, कुल्सुम अली और सैयद अर्शद अली के खिलाफ बीएनएस की धारा 61(2), 318(4), 338 और 336(3) में मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी अमीर निशां स्थित आबिद मंजिल के निवासी बताए गए हैं। थाना सिविल लाइंस में 16 नवंबर को दर्ज मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक निखिल मलिक को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User