स्कूलों में छात्राओं को फ्री मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन:प्रमुख सचिव ने पीरियड्स और हेल्थ एजुकेशन को लेकर दिए निर्देश, रेगुलर हेल्थ एजुकेशन सेशन चलेंगे

Nov 16, 2026 - 20:59
0
स्कूलों में छात्राओं को फ्री मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन:प्रमुख सचिव ने पीरियड्स और हेल्थ एजुकेशन को लेकर दिए निर्देश, रेगुलर हेल्थ एजुकेशन सेशन चलेंगे
सरकारी और एडेड स्कूलों में छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही स्कूलों में पीरियड्स और पर्सनल हाइजीन से जुड़ी जानकारी देने के लिए नियमित हेल्थ एजुकेशन सत्र आयोजित होंगे। सोमवार को एनेक्सी भवन में प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वी. हेकाली झिमोमी की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय समिति की बैठक में ये निर्देश दिए गए। प्रमुख सचिव ने कहा कि किशोरियों को पीरियड्स शुरू होने से पहले ही इसकी जानकारी दी जाए। इसके लिए स्कूलों में नियमित हेल्थ एजुकेशन सत्र आयोजित किए जाएं। इनमें पीरियड्स क्यों और कैसे होते हैं, इस दौरान साफ-सफाई का ध्यान कैसे रखें, सही खानपान और खून की कमी से बचाव जैसे विषयों की जानकारी दी जाए। किशोरियों को इस उम्र में शरीर और मन में होने वाले बदलावों के बारे में भी बताया जाए। उन्होंने कहा कि पीरियड्स को लेकर समाज में फैली गलतफहमियों और झिझक को दूर करना जरूरी है। इसके लिए स्कूलों और आसपास के इलाकों में जागरूकता अभियान चलाए जाएं। डिजिटल और सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जाए। जरूरत पड़ने पर किशोरियों को डॉक्टरों की सलाह और स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। इस्तेमाल किए गए सैनिटरी नैपकिन के निस्तारण की व्यवस्था होगी बैठक में इस्तेमाल किए गए सैनिटरी नैपकिन को सुरक्षित तरीके से फेंकने और नष्ट करने की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। प्रमुख सचिव ने नगर विकास और पंचायती राज विभाग को शहरों और गांवों में इसके लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल से काम करने को कहा, ताकि किशोरियों को स्वास्थ्य और साफ-सफाई से जुड़ी सुविधाएं आसानी से मिल सकें। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक, महानिदेशक परिवार कल्याण, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य समेत बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज, नगर विकास, नमामि गंगे, श्रम, अल्पसंख्यक कल्याण और समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे। न्यूट्रिशन इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User