अमेठी में शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान जारी:दोपहर 2 बजे तक 81.53% वोट पड़े, DM-SP ने किया निरीक्षण
अमेठी में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। दोपहर 2 बजे तक जिले के सभी 9 मतदान केंद्रों पर 81.53% वोट डाले गए। जिलाधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने सुबह से ही कई मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने गौरीगंज, जामों, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, सिंहपुर, सुभाष पशुपतिनाथ इंटर कॉलेज तिलोई और बहादुरपुर के केंद्रों पर व्यवस्थाएं देखीं। पुलिस विभाग लगातार नजर रख रहा अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा और अन्य जरूरी इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर राजनीतिक दलों के एजेंट भी मौजूद हैं। प्रशासन और पुलिस विभाग लगातार नजर रख रहा है। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)