अमेठी में सुबह कोहरा छाया, पारा 20 डिग्री तक आया:सर्दी-जुकाम और बुखार का खतरा बढ़ा, किसानों को फायदा
अमेठी में मौसम बदलने के साथ ठंड का एहसास शुरू हो गया है। जिले में सुबह हल्का कोहरा छाया और तापमान गिरकर 20 डिग्री पर पहुंच गया। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की आशंका है। पिछले कुछ दिनों से दिन में हल्की धूप निकल रही है, जबकि सुबह और शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं। सुबह कोहरे के कारण सड़कों पर दूर तक देखने में दिक्कत हो रही है। वाहन चालकों को सावधानी से चलना पड़ रहा है। तापमान गिरने के बाद सुबह टहलने जाने वाले लोग स्वेटर और शॉल पहन रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचने की सलाह दी जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, मौसम बदलने पर सर्दी-जुकाम और बुखार का खतरा बढ़ सकता है। ठंड बढ़ने से रबी की फसलों को फायदा मिलने की बात कही जा रही है। गेहूं और सरसों की बुवाई कर चुके किसानों को इससे लाभ की उम्मीद है। सब्जी की खेती करने वाले किसानों को भी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है। रातें ठंडी होंगी और सुबह कोहरा घना हो सकता है। वाहन चालकों से फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और धीमी गति से चलने की अपील की गई है। अमेठी के बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। लोग जैकेट, स्वेटर और कंबल खरीद रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)