गोरखपुर में जिला स्तरीय बालिका मार्शल आर्ट प्रतियोगिता:पिपरौली की बालिकाओं ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर हासिल की विजेता ट्रॉफी
गोरखपुर के मुंशी प्रेमचंद पार्क में बुधवार को बुद्धालैंड फाउंडेशन ट्रस्ट और पूर्वांचल नियुद्ध अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय बालिका मार्शल आर्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पिपरौली ब्लॉक की बालिकाओं ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि सहजनवा ब्लॉक की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और भार वर्गों में बालिकाओं ने प्रतिभाग कर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। बुद्धालैंड फाउंडेशन ट्रस्ट के संयोजक धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि 'मिशन स्वास्थ्य सुरक्षा रोजगार' के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में बालिकाओं को निःशुल्क मार्शल आर्ट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। पदक विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा। समापन समारोह में पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, डॉ. ममता आनंद, बैजनाथ मिश्रा, श्रीकांत वर्मा और क्रीड़ा अध्यापक प्रवीण कुमार ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)