उत्राण-लालकुआं ट्रेन में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा:आज से मिलेगी सुविधा, बदायूं रूट के यात्रियों को मिलेंगी अतिरिक्त बर्थ

Nov 12, 2026 - 08:31
0
उत्राण-लालकुआं ट्रेन में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा:आज से मिलेगी सुविधा, बदायूं रूट के यात्रियों को मिलेंगी अतिरिक्त बर्थ
त्योहार के बाद ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ के बीच बदायूं रूट के यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ मिलेंगी। उत्राण-लालकुआं विशेष ट्रेन में 12 नवंबर से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 09129 उत्राण-लालकुआं विशेष ट्रेन में 12 नवंबर से अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा। वापसी में ट्रेन नंबर 09130 लालकुआं-उत्राण विशेष ट्रेन में 13 नवंबर, शुक्रवार से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। यह ट्रेन बदायूं होकर गुजरती है। इसके रूट में उत्राण, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली सिटी और इज्जतनगर स्टेशन शामिल हैं। बदायूं से सफर करने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त कोच का फायदा मिलेगा। त्योहारी सीजन में स्लीपर सीटों की मांग के बीच रेलवे ने दोनों दिशाओं में एक-एक कोच बढ़ाने का फैसला लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User