अमन गुप्ता युवा संसद में पहले स्थान पर रहे:उज्ज्वल पाठक दूसरे पर; सभी UP विधानसभा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे

Nov 13, 2026 - 20:18
0
अमन गुप्ता युवा संसद में पहले स्थान पर रहे:उज्ज्वल पाठक दूसरे पर; सभी UP विधानसभा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे
हमीरपुर में विकसित भारत युवा संसद-2026 में अमन गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया। उज्ज्वल पाठक दूसरे और श्रेया सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। तीनों विजेता उत्तर प्रदेश विधानसभा में होने वाली राज्य स्तरीय युवा संसद में हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। मेरा युवा भारत (माय भारत) की ओर से शुक्रवार को प्रतियोगिता आयोजित की गई। सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज बनाने में भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प पूरा करने में युवाओं की भूमिका है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने तय विषयों पर तीन-तीन मिनट तक अपने विचार रखे। विषय लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और राष्ट्र निर्माण से जुड़े थे। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन में अमन गुप्ता पहले, उज्ज्वल पाठक दूसरे और श्रेया सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागियों को भी सहभागिता प्रमाणपत्र दिए गए। निर्णायक मंडल में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सभा कौशल, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शालिनी, सुशील कुमार यादव, यूपीएसडीएम के प्रशिक्षक भुवनेश कुमार और नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद शामिल रहे। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया, केपी सिंह, हरिमाधव मिश्रा, अदिति गुप्ता, सुजीत यादव, ब्रजभूषण और माय भारत के स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के अध्यक्ष जीके द्विवेदी ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User