नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:देवरिया में तिराहे से गिरफ्तार किया; किशोरी को 7 नवंबर को बरामद किया गया
देवरिया में गौरीबाजार थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी विशाल चौरसिया को सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम 6 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे औराचौरी तिराहे के पास से पकड़ा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, अक्टूबर में युवक किशोरी को लेकर फरार हो गया था। परिजनों की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने विशाल चौरसिया पुत्र राम नक्षत्र चौरसिया, निवासी सिंधी, सदर कोतवाली के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने 7 नवंबर को किशोरी को बरामद किया।
किशोरी के बयान और जांच के आधार पर पुलिस ने केस में धाराएं बदलीं। पहले दर्ज बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 की जगह बीएनएस की धारा 64(2)(m), 61(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 जोड़ी गईं।
पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही थी। शुक्रवार शाम सूचना मिली कि वह औराचौरी तिराहे पर है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल शशि भूषण राय ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)