AMU छात्रसंघ के खिलाफ बजरंगबल का मोर्चा:PM से भंग करने की मांग, छात्राओं के मार्च में नारेबाजी को बनाया आधार

Nov 20, 2026 - 20:12
0
AMU छात्रसंघ के खिलाफ बजरंगबल का मोर्चा:PM से भंग करने की मांग, छात्राओं के मार्च में नारेबाजी को बनाया आधार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में बिलकिस बानो मामले को लेकर छात्रसंघ की ओर से उठाई गई आवाज अब सियासी टकराव का मुद्दा बन गई है। विमेंस कॉलेज की छात्रसंघ इकाई के एकजुटता मार्च में हुई नारेबाजी को लेकर बजरंगबल ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के महानगर संयोजक गौरव शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर छात्रसंघ को तत्काल भंग करने की मांग कर दी है। पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी भेजी गई है। छात्राओं के मार्च की नारेबाजी पर आपत्ति गौरव शर्मा ने 19 नवंबर को विमेंस कॉलेज की छात्रसंघ इकाई की ओर से निकाले गए मार्च में कथित तौर पर लगाए गए नारों को आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि छात्रसंघ की गतिविधियां विश्वविद्यालय परिसर की शैक्षणिक मर्यादा और देश की शांति के लिए ठीक नहीं हैं। पत्र में 18 नवंबर को छात्रसंघ अध्यक्ष की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता का भी जिक्र है, जिसमें बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार और न्यायिक समीक्षा की मांग उठाई गई थी। शरजील इमाम, उमर खालिद से लेकर फिलिस्तीन तक का जिक्र प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में AMU छात्रसंघ की ओर से शरजील इमाम और उमर खालिद के समर्थन में कथित नारेबाजी तथा फिलिस्तीन, ईरान और सूडान के मुद्दों को उठाने पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। गौरव शर्मा ने जनवरी 2020 के CAA-NRC विरोध प्रदर्शनों और अक्टूबर 2025 में विश्वविद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो वाले बोर्ड फाड़े जाने की घटना का भी हवाला दिया है। दो मांगों के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा गौरव शर्मा ने प्रधानमंत्री से दो प्रमुख मांगें की हैं। पहली, AMU छात्रसंघ को तत्काल भंग किया जाए। दूसरी, विश्वविद्यालय परिसर में कथित राष्ट्रविरोधी और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए अलग पुलिस थाना स्थापित किया जाए और IPS स्तर के अधिकारी की तैनाती हो। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसी गतिविधियां देश की शांति और अखंडता के लिए चुनौती बन सकती हैं। बिलकिस बानो मामले पर छात्रसंघ के विरोध और अब उसके खिलाफ छात्रसंघ भंग करने की मांग ने AMU के भीतर उठे मुद्दे को विश्वविद्यालय परिसर से निकालकर राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User