मऊ में प्रसव के बाद महिला की मौत:आजमगढ़ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा; निजी अस्पताल सील

Nov 20, 2026 - 20:12
0
मऊ में प्रसव के बाद महिला की मौत:आजमगढ़ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा; निजी अस्पताल सील
मऊ के चिरैयाकोट नगर के वलीनगर में शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आजमगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव, सुल्तानीपुर के पास निवासी विकास सरोज की पत्नी ममता सरोज को गुरुवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उन्होंने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए आजमगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वायरल वीडियो के बाद अस्पताल सील घटना की सूचना पर चिरैयाकोट थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर रानीपुर सीएचसी अधीक्षक अशोक कुमार चौहान स्वास्थ्य टीम के साथ निजी अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि परिजनों की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीएचसी अधीक्षक अशोक कुमार चौहान ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद अस्पताल सील किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User