अनुप्रिया फिर चुनी गईं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष:बोलीं- यूपी में 100% स्ट्राइक रेट का लक्ष्य, पार्टी को नंबर-1 बनाना है

Nov 02, 2026 - 16:38
0
अनुप्रिया फिर चुनी गईं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष:बोलीं- यूपी में 100% स्ट्राइक रेट का लक्ष्य, पार्टी को नंबर-1 बनाना है
लखनऊ में अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सम्मेलन में आज सर्वसम्मति से अनुप्रिया पटेल को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा- आज अपना दल (एस) उत्तर प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। अब हमारा अगला लक्ष्य इसे आने वाले दिनों में यूपी की नंबर-1 पार्टी बनाना है। विधानसभा चुनाव में 100% स्ट्राइक रेट का लक्ष्य अनुप्रिया पटेल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि चुनाव की चुनौती हमारे बिल्कुल सामने है और हमें पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना है। पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव में 100% स्ट्राइक रेट हासिल करने का लक्ष्य तय किया है, जिसे हर हाल में पूरा करना होगा। ‘सिर्फ 13 विधायक या 1 सांसद तक सीमित नहीं रहना’ लोकतंत्र में संख्या बल का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि हमें अब केवल 13 विधायकों या एक सांसद वाली पार्टी बनकर नहीं रहना है, बल्कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरना है। हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान अनुप्रिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके लिए सबसे ऊपर है और उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी के संगठन को समर्पित किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आज से ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और प्रदेश के हर बूथ पर पार्टी को मजबूत बनाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User