औरैया में RLD ने एसडीएम को दो मांग पत्र सौंपे:सड़क, सफाई, जलभराव और बिजली की समस्याएं उठाईं

Nov 02, 2026 - 16:38
0
औरैया में RLD ने एसडीएम को दो मांग पत्र सौंपे:सड़क, सफाई, जलभराव और बिजली की समस्याएं उठाईं
राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष और एडवोकेट सागर शुक्ला ने सोमवार की दोपहर दो बजे उपजिलाधिकारी औरैया से मुलाकात की। उन्होंने शहर के मोहल्लों और ग्राम पंचायतों की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए एसडीएम को दो मांग-पत्र सौंपे। साथ ही संबंधित विभागों से कार्रवाई कराने का अनुरोध किया। पहले मांग-पत्र में औरैया-फफूंद मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया। शुक्ला ने बताया कि भट्टा संचालकों ने सड़क किनारे टूटी ईंटें रखी हैं और वहां वाहन भी खड़े रहते हैं। गिट्टी, मौरंग और अन्य निर्माण सामग्री रखे जाने से आवागमन पर असर पड़ रहा है। उन्होंने दुर्घटनाओं की आशंका जताते हुए सड़क के दोनों ओर की पटरियों को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की। दूसरे मांग-पत्र में राधा वाटिका में नियमित सफाई न होने, गायत्री नगर में जलभराव और ग्राम बरबतपुर में अधूरे पंचायत भवन का मुद्दा शामिल था। उन्होंने पंचायत भवन निर्माण की जांच, अभिलेखों और खर्च का सत्यापन कराने के साथ काम पूरा कराने की मांग की। उन्होंने खानपुर में प्रेमानंद आश्रम वाली गली और गौतम बुद्ध स्कूल के पास क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की भी मांग की। ग्राम आनेपुर की नई बस्ती में राम सिंह की बगिया वाली गली में बिजली की व्यवस्था करने को कहा। सागर शुक्ला ने एसडीएम से संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण और जरूरी जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाना और उनका समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। जनहित के मुद्दों पर वे आगे भी आवाज उठाते रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User