गौ सेवा अभियान का विस्तार:लक्की दीक्षित बने किसान गौरक्षक सेवा दल के एटा तहसील अध्यक्ष

Nov 02, 2026 - 16:21
0
गौ सेवा अभियान का विस्तार:लक्की दीक्षित बने किसान गौरक्षक सेवा दल के एटा तहसील अध्यक्ष
एटा में किसान गौरक्षक सेवा दल ने ग्राम छेछना निवासी लक्की पुत्र सतेंद्र दीक्षित को एटा तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय की ओर से 31 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया। राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने उम्मीद जताई कि लक्की संगठन को मजबूत करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को गौ सेवा अभियान से जोड़ेंगे। साथ ही घायल और बीमार गोवंश की सहायता, देखभाल एवं संरक्षण के लिए सक्रियता से काम करेंगे। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों और गौ सेवकों ने खुशी जताई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लक्की नई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User