अफसर से अभद्रता, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष समेत 11 पर मुकदमा:बंधक बनाने और धमकी देने पर एक्शन; दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ था विवाद

Oct 24, 2026 - 18:12
0
अफसर से अभद्रता, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष समेत 11 पर मुकदमा:बंधक बनाने और धमकी देने पर एक्शन; दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ था विवाद
गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र स्थित घारीघाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नायब तहसीलदार को बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। खोड़ारे थाना अध्यक्ष ज्ञान सिंह की शिकायत पर 21 अक्टूबर की रात 11:49 बजे बस्ती के बीजेपी जिला कोषाध्यक्ष समेत 11 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। मुकदमे की कॉपी शनिवार शाम 5:30 बजे सामने आई। घटना से जुड़े दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुराने जर्जर पुल से विसर्जन करने की जिद पर विवाद थानाध्यक्ष की तहरीर के अनुसार, घारीघाट पर कुल 220 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होना था। इनमें से 205 प्रतिमाओं का विसर्जन शाम 6:35 बजे तक शांतिपूर्वक हो गया था। इसके बाद रात करीब 7 बजे बभनान कस्बे से 15 प्रतिमाएं लेकर पहुंचे कुछ लोग निर्धारित घाटों के बजाय पुराने और जर्जर पुल से विसर्जन करने की जिद करने लगे। पुल की कमजोर रेलिंग और पाइप से जान-माल का खतरा होने की आशंका पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इसके बावजूद लोग नहीं माने। उन्होंने भीड़ को उकसाया, रास्ता बाधित किया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। तहरीर में शांतिपूर्वक विसर्जन कर रहे दूसरे श्रद्धालुओं को भी भड़काने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। नायब तहसीलदार से अभद्रता और बंधक बनाने का आरोप तहरीर के मुताबिक, मौके पर तैनात नायब तहसीलदार सत्य प्रकाश ने स्थिति संभालने की कोशिश की। इस दौरान राजकुमार अग्रवाल और उनके बेटे हिमांशु पर सरकारी काम में बाधा डालने और अभद्रता करने का आरोप है। पुलिस का आरोप है कि इसके बाद नायब तहसीलदार को आपराधिक बल का इस्तेमाल कर अवैध रूप से बंधक बना लिया गया। उन्हें मूर्तियों के साथ नदी में बहा देने की धमकी भी दी गई। इस घटनाक्रम के कारण प्रतिमा विसर्जन देर रात 10 बजे तक बाधित रहा। इन 11 लोगों को किया गया नामजद मुकदमे में बस्ती भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी, गौर मंडल अध्यक्ष राजेश कमलापुरी, बभनान व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल, राजकुमार अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, शुभम, कौशल, संजू उर्फ बाबा, आशीष गुप्ता और रंजीत गुप्ता को नामजद किया गया है। इनके अलावा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आरोपों को बताया बेबुनियाद गौर मंडल अध्यक्ष राजेश कमलापुरी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि वह घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थे, बल्कि पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल थे। उन्होंने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर थानाध्यक्ष के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। थानाध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुताबिक, मुकदमे के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। विवेचना के निष्कर्षों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User