बागपत में बालश्रम करते मिला बच्चा:एएचटीयू पुलिस और श्रम विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा, अभियान जारी
बागपत में बालश्रम और भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए एएचटीयू थाना पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक बच्चे को बालश्रम करते हुए रेस्क्यू किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए हिदायत के बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, अभियान के दौरान कोई भी बच्चा भिक्षावृत्ति करते हुए नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, थाना एएचटीयू बागपत और श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ थाना बागपत क्षेत्र के वंदना चौक, कस्बा बागपत और दिल्ली रोड पर पहुंचे। यहां बालश्रम और भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए जांच अभियान चलाया गया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर बच्चों से काम कराने के मामलों की जांच की। अभियान के दौरान एक बच्चे को बालश्रम करते हुए पाया गया, जिसे टीम ने रेस्क्यू किया। इसके बाद श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए बच्चे को हिदायत के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों, होटल-ढाबों और ऑटोमोबाइल वर्कशॉप सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर संचालकों को बालश्रम अधिनियम के बारे में जागरूक किया। साथ ही बालश्रम की रोकथाम से संबंधित पंपलेट चस्पा किए गए। प्रतिष्ठान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से काम न कराया जाए। नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इसके अलावा टीम ने आमजन और दुकानदारों को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 1098, 1930 और 1033 की जानकारी देकर जागरूक किया। अधिकारियों ने लोगों से बालश्रम और बच्चों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना संबंधित विभाग को देने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)