एटा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:घर में चारपाई पर मृत मिला, पत्नी पर जहर देने का आरोप

Nov 10, 2026 - 20:54
0
एटा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:घर में चारपाई पर मृत मिला, पत्नी पर जहर देने का आरोप
एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र में किला रोड स्थित जैन मंदिर के पास मंगलवार सुबह एक युवक घर में चारपाई पर मृत मिला। बड़े भाई ने युवक की पत्नी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, थाना प्रभारी ने हत्या के आरोपों को निराधार बताते हुए मामले की जांच की बात कही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुदामा पुत्र हेतसिंह के रूप में हुई है। वह किला रोड पर जैन मंदिर के पास रहता था और सादाबाद के एक कोल्ड स्टोर में ऑपरेटर था। परिजनों के अनुसार, सुदामा सोमवार को सादाबाद से घर लौटा था। रात में खाना खाने के बाद सो गया। मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह चारपाई पर मृत मिला। 2016 में किया था प्रेम विवाह सुदामा ने वर्ष 2016 में अवागढ़ निवासी रिंकी उर्फ राधा पुत्री केशव से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बेटे हैं। इनमें वासु पांच साल और कान्हा तीन साल का है। सुदामा के बड़े भाई रामसेवक ने आरोप लगाया कि करीब एक महीने पहले भी उसकी पत्नी ने सुदामा को जला दिया था। इस घटना में वह झुलस गया था और आगरा के एफएच हॉस्पिटल में करीब एक महीने तक उसका इलाज चला था। रामसेवक का आरोप है कि सोमवार को भी पत्नी ने सुदामा को जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी बोले- हत्या का आरोप निराधार अवागढ़ थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सुदामा का आगरा में इलाज चल रहा था। दो दिन पहले ही परिजन उसे घर लेकर आए थे। घर पर वह सभी के साथ ठीक से रह रहा था। पत्नी पर लगाए गए हत्या के आरोप निराधार हैं। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User