अप्रेंटिस छात्रों का धरना जारी:अप्रेंटिस प्रशिक्षण के बाद नौकरी की मांग को लेकर युवाओं ने फिर शुरू किया प्रदर्शन
रेलवे बोर्ड मुख्यालय में अप्रेंटिस अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन मंगलवार, 17 नवंबर को जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि अप्रेंटिस प्रशिक्षण पूरा करने के बावजूद उन्हें रेलवे में नौकरी के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं। यदि भर्तियां निकल भी रही हैं तो निर्धारित नियमों के अनुसार वैकेंसी में उन्हें लाभ नहीं दिया जा रहा है। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने अपने अधिकारों की मांग को लेकर दोबारा धरना शुरू किया है। अभ्यर्थियों के मुताबिक, रेलवे की ग्रुप डी भर्ती CEN 08/2024 में अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को नियमानुसार मिलने वाले लाभ नहीं दिए जा रहे हैं। इसको लेकर पहले भी धरना प्रदर्शन किया गया था। उस समय दीपावली की छुट्टियों का हवाला देते हुए रेल अधिकारियों ने मामले का अवलोकन करने और विचार करने की बात कही थी। हालांकि, अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)