ATM में कार्ड फंसा, खाते से 65 हजार रुपए निकले:आशियाना में बाहर निकलते ही आया मैसेज, 1 महीने बाद केस दर्ज

Nov 16, 2026 - 17:29
0
ATM में कार्ड फंसा, खाते से 65 हजार रुपए निकले:आशियाना में बाहर निकलते ही आया मैसेज, 1 महीने बाद केस दर्ज
आशियाना में एटीएम से पैसे निकालने गई महिला का कार्ड मशीन में फंस गया। इसके बाद उनके खाते से दो बार में 20 हजार और पीओएस मशीन से 45 हजार रुपए निकल गए। एसीपी कैंट के आदेश पर घटना के करीब सवा महीने बाद रविवार रात मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एल निवासी शशिकला यादव का आशियाना स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। उनके मुताबिक, 10 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे वह एटीएम से पैसे निकालने गई थीं। कार्ड डालकर पिन दर्ज करने पर गलत पिन का संदेश आया और कार्ड मशीन में फंस गया। हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सूचना दी काफी कोशिश के बाद कार्ड नहीं निकला तो उन्होंने कैंसिल बटन दबाकर ट्रांजेक्शन रद्द किया। इसके बाद एटीएम रूम में लिखे हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। उन्हें बताया गया कि मशीन खोलने वाली टीम कार्ड निकालकर बैंक को सूचना देगी। शशिकला के मुताबिक, वहां से आगे बढ़ते ही उनके फोन पर दो बार में 20 हजार रुपए निकलने के संदेश आए। कस्टमर केयर से बात करने पर पता चला कि पीओएस मशीन से 45 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। कई बार लगाने पड़े चौकी के चक्कर उन्होंने साइबर सेल और आशियाना थाने में शिकायत की। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने आवेदन लेकर उन्हें बिजली-पासी किला पुलिस चौकी भेज दिया। 11 अक्टूबर के बाद से जांच के नाम पर उन्हें चौकी के चक्कर लगाने पड़े, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद शशिकला ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। एसीपी कैंट के आदेश पर रविवार रात मुकदमा दर्ज किया गया। आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User