बाबा बागेश्वर ने सनातनियों से एकजुट होने को कहा:बोले- सनातनी बचेगा तो देश बचेगा; अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

Nov 20, 2026 - 19:07
0
बाबा बागेश्वर ने सनातनियों से एकजुट होने को कहा:बोले- सनातनी बचेगा तो देश बचेगा; अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना
प्रतापगढ़ में कुंडा के बेंती राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा और एक दिवसीय दिव्य दरबार के भव्य समापन के बाद बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए सनातनियों को एकजुट होना पड़ेगा। सनातनी बचेगा तो देश बचेगा, सनातनी बचेगा तो धर्म बचेगा और सनातनी बचेगा तभी संविधान की रक्षा होगी। बाबा बागेश्वर ने कहा कि कुंडा की रामकथा में आस्था का सैलाब उमड़ा। यह हनुमान भक्ति की शक्ति और सनातनी एकजुटता का प्रभाव था। क्या राजा और क्या प्रजा, सभी एक जगह बैठकर एक आवाज में संकल्प लेकर गए कि हम सब हिंदू एक हैं। जाति-पाति की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ कुंडा की यह रामकथा महाकुंभ के आयोजन की तरह संपन्न हुई है। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए सभी सनातनियों को एक होना पड़ेगा। विदेशी ताकतें हिंदुओं को आपस में लड़ाने, तोड़ने और मोड़ने में लगी हुई हैं। ऐसे में एकजुटता ही सबसे बड़ा संदेश है। अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर बाबा बागेश्वर ने कहा कि हम साधु हैं और राजनीति पर नहीं बोलते। कानून और संविधान के रहते किसी में इतनी समर्थता नहीं है कि कथा को रुकवा सके। कथा रुकवाने की वजह यह हो सकती है कि कुछ लोगों को हिंदू और सनातनी एकता से भय लगता हो। कुछ लोग जातिवाद की रोटियां भी सेंकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जो कुंठित रहता है, वह बैकुंठ नहीं पहुंचता। हम किसी दल के नहीं, बल्कि देश के गुरु हैं। बता दें कि कुंडा के बेंती में बाबा बागेश्वर की तीन दिवसीय श्रीराम कथा और एक दिवसीय दिव्य दरबार का भव्य समापन हो गया है। आयोजकों के अनुसार, चार दिनों में करीब 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का रसपान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User