आराधना मिश्रा बोलीं- हमें सरकार बनानी है,सिर्फ चुनाव नहीं लड़ना:शाहजहांपुर में कहा- भाजपा राम-श्रीकृष्ण की नहीं हुई, रामलला के नाम पर व्यापार किया
शाहजहांपुर में कांग्रेस के ‘संविधान बचाओ संवाद’ कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष आराधना मिश्रा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। शुक्रवार शाम करीब चार बजे पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव और इंडिया गठबंधन को लेकर पार्टी का रुख बताया। उन्होंने कहा कि गठबंधन पर बातचीत चल रही है और जल्द फैसला होगा। बोलीं- भाजपा न राम की हुई, न श्रीकृष्ण की मीडिया से बातचीत में आराधना मिश्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, "वह न प्रभु राम के थे और न श्रीकृष्ण के हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर राजनीति करती रही है। 90 के दशक में नारा लगता था, 'रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।' भाजपा ने इस नारे के सहारे पूरा जीवन बिताया, लेकिन मंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बना। देश ने उस फैसले को स्वीकार किया। मिश्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने रामलला के नाम पर व्यापार किया। उन्होंने चंदे और चढ़ावे की चोरी के लिए RSS, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा से जुड़े लोगों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अयोध्या हारने के बाद भाजपा अब श्रीकृष्ण के दरबार पहुंची है। जनता सब समझ चुकी है और भाजपा बेनकाब हो गई है। युवाओं, किसानों और कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं की बड़ी आबादी है, लेकिन पढ़े-लिखे युवाओं का आउटसोर्सिंग के नाम पर शोषण हो रहा है। उन्होंने भ्रष्टाचार को भी बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बोने के समय खाद नहीं मिल रही है। सरकार ने रोजगार दिया हो या नहीं, लेकिन आवारा पशुओं से खेत बचाने का काम जरूर दे दिया है। मिश्रा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं, दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ घटनाएं हो रही हैं। इससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इंडिया गठबंधन पर शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला इंडिया गठबंधन को लेकर आराधना मिश्रा ने कहा कि यह गठबंधन दिल्ली में बना था, उत्तर प्रदेश, बिहार या मध्य प्रदेश में नहीं। गठबंधन पर फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा और उत्तर प्रदेश को लेकर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा, "हमें चुनाव नहीं लड़ना है, बल्कि सरकार बनाना है।" उनके मुताबिक, विधानसभा क्षेत्रों की परिस्थितियों को देखने के बाद गठबंधन को लेकर फैसला किया जाएगा। SIR के जरिए वोट चोरी का लगाया आरोप आराधना मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने जनता के सामने कई साक्ष्य रखे हैं। उन्होंने SIR के लिए ज्ञानेश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर संविधान और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। भाजपा ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग को बचाने की कोशिश कर रही है। मिश्रा ने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछने पर भाजपा के प्रवक्ता जवाब देते हैं। उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर देश के 13 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से काटने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री ने भी माना है कि एक करोड़ से ज्यादा वोट कटे हैं। मिश्रा ने कहा कि जिस व्यक्ति पर मुकदमा चलना चाहिए, भाजपा उसे बचा रही है। गलत काम होने पर विपक्ष संघर्ष करेगा और राहुल गांधी का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के कई मंत्री विपक्ष के खिलाफ लोकतंत्र यात्रा निकालकर ज्ञानेश कुमार को बचाने में लगे हैं। विपक्ष करेगा गलत कामों का विरोध प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने हर वर्ग के लिए काम किया और अपने वादे पूरे किए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष आवाज उठाता रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)