देव दीपावली पर 19 तरह के फूलों से महकेगा बाबाधाम:चार जोन में रहेगी सुरक्षा,एंड-टू-एंड बैरिकेडिंग से गुजरेंगे श्रद्धालु

Nov 20, 2026 - 19:07
0
देव दीपावली पर 19 तरह के फूलों से महकेगा बाबाधाम:चार जोन में रहेगी सुरक्षा,एंड-टू-एंड बैरिकेडिंग से गुजरेंगे श्रद्धालु
देव दीपावली के महापर्व पर 24 नवंबर को श्री काशी विश्वनाथ धाम में भव्य और दिव्य नजारा देखने को मिलेगा। बाबा का दरबार 19 तरह के फूलों से सजाया जाएगा। गेंदा, गुलाब, रजनीगंधा, मधुकामिनी की पत्तियों और सोन ऑफ इंडिया समेत विभिन्न किस्मों के फूलों से पूरे धाम को सजाया जा रहा है। शंकराचार्य चौक पर आकर्षक रंगोलियां बनाई जाएंगी, वहीं दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगाएगा। ललिता घाट पर भी विशेष दीप सज्जा की जाएगी। मंदिर सीईओ सत्यम मिश्रा ने कहा - देव दीपावली पर लाखों श्रद्धालुओं के काशी पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन और सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। धाम को सुरक्षा के लिहाज से चार जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में पुलिस, सीआरपीएफ और मंदिर की सुरक्षा एजेंसियां तैनात रहेंगी। सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। सावन के सोमवार जैसी होगी दर्शन व्यवस्था मंदिर सीईओ सत्यम मिश्रा ने कहा - भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस बार भी सावन के सोमवार की तर्ज पर दर्शन व्यवस्था लागू की जाएगी। धाम में एंड-टू-एंड बैरिकेडिंग की गई है। इसके तहत श्रद्धालु तय रास्ते से मंदिर में प्रवेश करेंगे और बाबा का दर्शन करने के बाद निर्धारित निकास मार्ग से बाहर निकलेंगे। इससे भीड़ का दबाव कम करने और दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी। बुजुर्गों, दिव्यांगों और बच्चों का रखा जाएगा खास ध्यान धाम पहुंचने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। परिसर में पेयजल, साफ-सफाई और सैनिटेशन की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए मंदिर प्रशासन की टीमें और हेल्प डेस्क सक्रिय रहेंगी। कोशिश रहेगी कि किसी भी श्रद्धालु को दर्शन के दौरान परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User