बागपत में 115 वाहन चालकों के चालान काटे:दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर एक दिन में लगा 23 लाख रुपए का जुर्माना

Oct 29, 2026 - 07:43
0
बागपत में 115 वाहन चालकों के चालान काटे:दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर एक दिन में लगा 23 लाख रुपए का जुर्माना
बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर ओवरस्पीडिंग और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 115 वाहन चालकों के चालान काटे गए। 28 अक्टूबर की देर रात चले अभियान में कुल 23 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। ट्रैफिक सीओ विजय तोमर के नेतृत्व में पुलिस ने सुबह से देर रात तक चेकिंग की। बागपत कोतवाली और बड़ौत इलाके समेत कॉरिडोर के अलग-अलग स्थानों पर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को रोका गया। बागपत एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने पुलिसकर्मियों को जिले में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले चालक अपनी और दूसरे वाहन चालकों की जान जोखिम में डालते हैं। अभियान के दौरान वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। एसपी ने कहा कि हाईवे और अन्य स्थानों पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User