मेरठ में करवाचौथ पर सुबह से बूंदाबांदी:आसमान में छाए काले बादल, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
मेरठ में करवाचौथ के दिन गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में काले बादल छाए हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है। इससे तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक बढ़ने के आसार हैं। बारिश से हवा में मौजूद धूल के कण कम हो सकते हैं, जिससे प्रदूषण से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, रात में चंद्रमा के दर्शन का इंतजार कर रही व्रती महिलाओं की चिंता बढ़ सकती है। आसमान में बादल बने रहने पर चांद देखने में परेशानी हो सकती है। चांद के दीदार में मौसम बन सकता है बाधा मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहने और बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है। शाम के समय भी बादल बने रह सकते हैं। ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाओं को चंद्र दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। प्रदूषण से राहत की उम्मीद मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मेरठ में अधिकतम तापमान करीब 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है। बारिश हवा में मौजूद धूल के कणों को कम करने में मदद कर सकती है, लेकिन प्रदूषण के स्तर में कितनी राहत मिलेगी, यह बारिश की मात्रा और हवा की गति पर निर्भर करेगा। ऐसे में रात में चंद्रमा के निकलने तक मौसम पर नजर बनी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)