अमृतसर एक्सप्रेस में लावारिस बैग से गांजा मिला:गाजीपुर सिटी स्टेशन पर 8.126 किलो गांजा बरामद, कीमत 4.06 लाख रुपए

Oct 29, 2026 - 07:27
0
अमृतसर एक्सप्रेस में लावारिस बैग से गांजा मिला:गाजीपुर सिटी स्टेशन पर 8.126 किलो गांजा बरामद, कीमत 4.06 लाख रुपए
गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर अमृतसर एक्सप्रेस के कोच से लावारिस ट्रॉली बैग में 8.126 किलो गांजा मिला। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त जांच में गांजे की कीमत 4 लाख 6 हजार 300 रुपए आंकी गई। यह कार्रवाई 28 अक्टूबर को ऑपरेशन नारकोस के तहत हुई। आरपीएफ को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 15933 के बी-6 कोच में बर्थ नंबर 27 के नीचे एक लावारिस ट्रॉली बैग रखा है। सूचना मिलने पर आरपीएफ के उप निरीक्षक विक्रम और महिला हेड कांस्टेबल बिंदु कुमारी गौड़ प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। जीआरपी के उप निरीक्षक पवन कुमार भी पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचे। अमृतसर एक्सप्रेस शाम 7:53 बजे प्लेटफॉर्म पर पहुंची। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने कोच की जांच की और बर्थ नंबर 27 के नीचे पीले रंग का ट्रॉली बैग मिला। यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने बैग पर अपना दावा नहीं किया। टीम ने बैग नीचे उतारकर खोला तो उसमें गांजा मिला। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर उसका वजन 8.126 किलो निकला। जीआरपी के उप निरीक्षक पवन कुमार ने रात 8:25 बजे गांजा मिलने की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद वे गांजे से भरा ट्रॉली बैग आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User