बागपत में AQI 300 के पार पहुंचा:स्वास्थ्य विभाग ने मास्क पहनने और जरूरत पर ही घर से निकलने की सलाह दी
बागपत में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मास्क पहनने और जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है। सीएमओ डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि प्रदूषण के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सांस की परेशानी के अलावा बुखार, जुकाम और त्वचा संबंधी दिक्कतों वाले मरीज भी आ रहे हैं। आंखों में जलन की शिकायत लेकर कुछ लोग अस्पताल पहुंचे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से प्रदूषण न फैलाने और कोई शिकायत होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने की अपील की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अतिरिक्त डॉक्टर तैनात किए गए हैं। विभाग ने कहा कि वह त्योहारों के दौरान प्रदूषण को लेकर अलर्ट है। बागपत में मौसम भी बदल रहा है। रात का तापमान 18 डिग्री और दिन का तापमान 25 डिग्री तक पहुंच रहा है। सुबह-शाम की ठंड से बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। प्रशासन प्रदूषण कम करने के लिए कदम उठा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)