अम्बेडकरनगर 185 खोए मोबाइल बरामद:सर्विलांस सेल ने ट्रेस किए 37 लाख रुपए कीमत के फोन, मालिकों को लौटाए

Nov 06, 2026 - 14:53
0
अम्बेडकरनगर 185 खोए मोबाइल बरामद:सर्विलांस सेल ने ट्रेस किए 37 लाख रुपए कीमत के फोन, मालिकों को लौटाए
अम्बेडकरनगर पुलिस ने गुम और चोरी हुए 185 मोबाइल फोन बरामद कर शुक्रवार को उनके असली मालिकों के सुपुर्द कर दिए। बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 37 लाख रुपए बताई गई है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक देवेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सर्विलांस अरुण कुमार नौहवार की निगरानी में संपन्न हुई। सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी डाटा से मिली कामयाबी सर्विलांस सेल (मोबाइल रिकवरी सेल) ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और जनसुनवाई के माध्यम से मिले प्रार्थना पत्रों के आधार पर जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल से प्राप्त तकनीकी डाटा का गहन विश्लेषण किया और विभिन्न स्थानों से गुमशुदा फोन ट्रेस कर बरामद किए। सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फोन उनके मालिकों को वापस दिए गए, जिस पर लोगों ने अपना सुरक्षित निजी डाटा और फोन पाकर पुलिस का आभार जताया। अज्ञात व्यक्ति से बिना बिल के न खरीदें पुराना फोन: पुलिस अपील सफलता के बाद पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही सीईआईआर पोर्टल (ceir.gov.in) पर जाकर अपने फोन का आईएमईआई (IMEI) नंबर दर्ज कर उसे ब्लॉक कराने और ट्रेसिंग प्रक्रिया शुरू करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने चेतावनी भी दी कि किसी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल के पुराना मोबाइल फोन बिल्कुल न खरीदें। रिकवरी सेल टीम की सराहनीय भूमिका इस पूरे रिकवरी अभियान को सफलता पूर्वक अंजाम देने में सर्विलांस/मोबाइल रिकवरी सेल के प्रभारी विनोद कुमार यादव, मुख्य आरक्षी हीरा और आरक्षी अंकुर यादव का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User