बागपत में कार सवार ने ट्रैक्टर चालक को पीटा:7 थप्पड़ मारे, हाथ मरोड़ा, आरोपी की तलाश जारी

Nov 17, 2026 - 13:50
0
बागपत में कार सवार ने ट्रैक्टर चालक को पीटा:7 थप्पड़ मारे, हाथ मरोड़ा, आरोपी की तलाश जारी
बागपत के वंदना चौक पर कार सवार युवक ने ट्रैक्टर चालक को पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई। युवक सफेद कार से आया और पहले ट्रैक्टर चालक को गालियां दीं। इसके बाद उसने कार से उतरकर सड़क पर चालक के साथ मारपीट की। वीडियो में 24 सेकंड के दौरान युवक ट्रैक्टर चालक को करीब सात थप्पड़ मारता और उसका हाथ मरोड़ता दिख रहा है। मारपीट के समय ट्रैफिक पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद थे। ट्रैक्टर चालक मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। मारपीट में ट्रैक्टर चालक घायल हुआ। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User