अयोध्या परिक्रमा मार्ग पर 1000 सफाईकर्मी तैनात:471 बायो टॉयलेट्स लगाए गए, रात से शुरू होगी 14 कोसी परिक्रमा

Nov 17, 2026 - 13:50
0
अयोध्या परिक्रमा मार्ग पर 1000 सफाईकर्मी तैनात:471 बायो टॉयलेट्स लगाए गए, रात से शुरू होगी 14 कोसी परिक्रमा
अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा आज रात 1 बजकर 26 मिनट से शुरू होने जा रही है। इसमें लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए नगर निगम ने परिक्रमा मार्ग पर सफाई, पेयजल, रोशनी और शौचालय की व्यवस्था की है। इसके लिए 1500 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के मुताबिक, परिक्रमा मार्ग पर 1000 से ज्यादा सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 471 बायो टॉयलेट भी स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा मोबाइल और स्थायी शौचालयों की व्यवस्था की गई है। 45 किलोमीटर के मार्ग पर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था नगर आयुक्त ने बताया कि करीब 45 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग पर 30 से ज्यादा मोबाइल टॉयलेट लगाए गए हैं। इसके साथ ही स्थायी शौचालय भी उपलब्ध रहेंगे। पेयजल के लिए परिक्रमा मार्ग पर करीब 35 वाटर एटीएम स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा टीटीएसपी की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को रास्ते में पीने के पानी की परेशानी न हो। सफाई के साथ चूने का छिड़काव और फागिंग नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि पूरे परिक्रमा मार्ग की सफाई कराई गई है। रास्तों पर चूने का छिड़काव भी किया गया है। मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग कराई जा रही है। नालियों और नालों में भी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भीड़ और सफाई के लिहाज से 300 से ज्यादा महत्वपूर्ण स्थल चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर लगातार सफाई कराने और चूने का छिड़काव करते रहने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर नगर निगम का जोर नगर निगम का कहना है कि परिक्रमा में आने वाले श्रद्धालुओं को रोशनी, पेयजल और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। परिक्रमा मार्ग पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User