जालौन के छात्र ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड:3.17 सेकंड में टाइप की वर्णमाला, डीएम ने सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह
जालौन में उरई के छात्र कुनाल जाटव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। डिवाइन मर्सी स्कूल में कक्षा 11 के छात्र कुनाल ने अंग्रेजी वर्णमाला को महज 3.17 सेकंड में टाइप कर वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने 3.25 सेकंड के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की। मंगलवार को जिलाधिकारी समीर वर्मा ने कुनाल को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कुनाल के पिता संतोष कुमार जाटव सरकारी शिक्षक हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। कुनाल को कंप्यूटर और तकनीक के क्षेत्र में विशेष रुचि है। वह लगातार अभ्यास के जरिए अपनी क्षमता को निखार रहे हैं। उन्होंने खेलों से जुड़े कई सॉफ्टवेयर भी तैयार किए हैं। कुनाल की रुचि केवल रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं है। वह तकनीक के क्षेत्र में नए प्रयोग कर अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। भविष्य में टेक आंत्रप्रेन्योर बनकर अपना बड़ा उद्यम स्थापित करना उनका लक्ष्य है। जिलाधिकारी समीर वर्मा ने कुनाल की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)