भदोही पुलिस अक्टूबर की आईजीआरएस रैंकिंग में टॉप पर:प्रदेश, वाराणसी जोन और विंध्याचल रेंज में भी मिली पहली रैंक
अक्टूबर 2026 की आईजीआरएस मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में भदोही पुलिस को उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला। पुलिस प्रदेश स्तर के साथ वाराणसी जोन और विंध्याचल रेंज में भी पहली रैंक पर रही।
उत्तर प्रदेश सरकार की आईजीआरएस और जनसुनवाई प्रणाली के जरिए लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया जाता है। भदोही पुलिस ने शिकायतों के निस्तारण में यह रैंक हासिल की।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल की निगरानी में जिले में जनसुनवाई को प्राथमिकता दी गई। एसपी ने नियमित समीक्षा बैठकें कीं और थानों को भेजे गए प्रार्थना पत्रों का मौके पर निष्पक्ष निस्तारण कराने के साथ फीडबैक की गुणवत्ता पर ध्यान दिया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की आईजीआरएस सेल टीम ने तकनीकी प्रबंधन और निगरानी की। एसपी अभिनव त्यागी ने टीम के काम की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)