राम की पैड़ी के घाटों पर पहुंचे 30 लाख दीपक:लेजर शो के लिए मैपिंग शुरु, मनमोहक रोशनी से जगमगा उठी अयोध्या

Nov 04, 2026 - 07:29
0
राम की पैड़ी के घाटों पर पहुंचे 30 लाख दीपक:लेजर शो के लिए मैपिंग शुरु, मनमोहक रोशनी से जगमगा उठी अयोध्या
10 वें दीपोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।राम की पैड़ी के सभी 56 घांटों पर 30 लाख दीपक पहुंच गए हैं।आज घाटों पर दीपक के बिछाने का काम आरंभ हो सकता है। सरयू पुल से लेकर लता चौक तक मनमोहक रोशनी से अयोध्या जगजग हो उठी है। पूरे धर्म पथ को सजाया जा रहा है।दीपक की आकृति से सजे स्वागत द्वार बनाए गए हैं। इसी क्रम में राम की पैड़ी पर होने वाले भव्य लेजर शो का टेस्टिंग ट्रायल शुरू हो गया है। ट्रायल के दौरान लेजर लाइट और ध्वनि के माध्यम से प्रस्तुति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दीपोत्सव के अवसर पर रामनगरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इस बार तकनीक और कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। लेजर शो के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों और रामायण से जुड़े दृश्यों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित करने की तैयारी है। इसके लिए संबंधित टीम लगातार परीक्षण कर रही है, ताकि मुख्य आयोजन के दिन प्रस्तुति में किसी तरह की कमी न रहे। सात नवंबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव में लेजर शो प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगा। जेन-जी को लुभाएगा नया अंदाज दीपोत्सव में मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन और लेजर शो पिछले वर्षों में भी आकर्षण का केंद्र रहे हैं। इस बार पर्यटन विभाग ने जेन-जी की रुचियों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुति में नएपन पर जोर दिया है। इसके तहत पिछले आयोजनों के विजुअल, संगीत, स्टोरीबोर्ड और एनिमेशन को दोहराने के बजाय नए कंटेंट के जरिए युवा सैलानियों को भगवान श्रीराम की आस्था और अयोध्या की विरासत से जोड़ने की तैयारी है। फ्लोटिंग मंच पर कलाकारों की प्रस्तुति राम की पैड़ी पर पानी के बीच फ्लोटिंग मंच तैयार किया जा रहा है। इस पर कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ तकनीकी प्रभावों का प्रदर्शन होगा। शो में 2डी, 3डी और मानव आधारित एरियल एक्ट के साथ लाइव और मूविंग प्रॉप्स का इस्तेमाल किया जाएगा। पूरी व्यवस्था में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। 100 से अधिक कलाकार दिखाएंगे रामायण के प्रसंग 07 नवंबर (दीपोत्सव-2026) को मुख्य आयोजन में 100 से अधिक भारतीय लोक और शास्त्रीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। सभी कलाकारों की वेशभूषा दीपोत्सव की सांस्कृतिक और थीम आधारित होगी। कहानी, नृत्य, संगीत, वॉयस ओवर और प्रकाश प्रभावों के समन्वय से श्रीराम के अयोध्या आगमन की कथा क्रमबद्ध ढंग से प्रस्तुत की जाएगी। हिंदी में तैयार पटकथा को नाटकीय रूप देने की जिम्मेदारी प्रसिद्ध या राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त क्रिएटिव डायरेक्टर अथवा स्क्रिप्ट राइटर के निर्देशन में होगी। मोबाइल पर दिखेंगे रामायण के दृश्य जेन-जी का तकनीक से जुड़ाव किसी से छुपा नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए रामायण के पांच 3डी दृश्य मोबाइल पर दिखाने की तैयारी है। कुल मिलाकर दीपोत्सव में दर्शकों को ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) का अनुभव भी मिलेगा। राम की पैड़ी क्षेत्र के लिए आईओएस और एंड्रॉयड ऐप तैयार किया जाएगा। मोबाइल से निर्धारित स्थान को स्कैन करने पर रामायण के पांच 3डी दृश्य वास्तविक परिवेश में दिखाई देंगे। दर्शक इन्हें रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा भी कर सकेंगे। ऐप को जियो-फेंसिंग से जोड़ा जाएगा। यह सुविधा केवल राम की पैड़ी क्षेत्र में ही काम करेगी। भव्य लेजर-मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन शो मुख्य प्रस्तुति के अलावा आठ मिनट का लेजर शो होगा। इसमें दीपावली और श्रीराम के अयोध्या आगमन की थीम पर दृश्यों, संगीत और वॉयस ओवर का समन्वय किया जाएगा। हजारों दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बेहतर साउंड सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है। दर्शकों की सुविधा के लिए आउटडोर एलईडी वॉल का भी प्रबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त 20 मिनट का मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन मैपिंग शो होगा। नई पीढ़ी से जुड़ रहा दीपोत्सव-2026- अमृत अभिजात अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि 'दीपोत्सव-2026 में परंपरा और तकनीक का ऐसा समन्वय देखने को मिलेगा, जो अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बनेगा। प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो, एरियल एक्ट, लाइव प्रस्तुतियों और ऑगमेंटेड रियलिटी जैसे तकनीकी प्रयोगों के माध्यम से भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की कथा को नए अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। 'विजिट माय स्टेट' अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा। हमारा प्रयास है कि देश-दुनिया से आने वाला श्रद्धालु और पर्यटक अयोध्या की आस्था, संस्कृति और दीपोत्सव की भव्यता का यादगार अनुभव लेकर लौटे।'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User