काशी में गरजे अखिलेश, बोले- दालमंडी में अन्याय हुआ:मेट्रो होती तो नहीं तोड़ना पड़ता 181 मकान और 500 दुकानें

Nov 04, 2026 - 08:16
0
काशी में गरजे अखिलेश, बोले- दालमंडी में अन्याय हुआ:मेट्रो होती तो नहीं तोड़ना पड़ता 181 मकान और 500 दुकानें
वाराणसी अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तो प्रेस मीट में जमकर विपक्ष पर हमला किया। पिछले दो साल से काशी और देश का सबसे बड़ा मुद्दा बने दालमंडी ध्वस्तीकरण पर भी उन्होंने हमला किया। उन्होंने कहा भाजपा ने दालमंडी में 181 मकान और 500 दुकानें तोड़वा दीं और उनपर बुलडोजर चलवा दिया। अगर आप मेट्रो का प्रोजेक्ट ले आते तो दालमंडी के साथ अन्याय नहीं होता और कुछ तोड़ना नहीं पड़ता। साथ ही साम मंदिर चंदा चोरी पर भी बयान दिया। वहीं उन्होंने खुद को GEN -Z बताया और कहा मै अभी जेन जी हूं। इसके पहले उन्होंने सपा के दिवंगत नेता राजेश यादव नत्थू के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। फिर पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी के घर पहुंचे। इसके बाद कई जगहों पर उनका स्वागत हुआ और सुंदरपुर में उन्होंने प्रेस वार्ता की। इसके बाद शहर उत्तरी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशफाक अहमद डब्लू के आवास पर उनके भाई की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। यहां से कोतवाली इलाके में अपने कार्यकर्ता लालू यादव के घर पहुंचे और फिर लखनऊ के लिए रवाना हुए। मेट्रो होती तो नहीं होता दालमंडी से अन्याय अखिलेश यादव ने दालमंडी की तस्वीरें दिखाते हुए कहा - दालमंडी में भाजपा ने 181 मकान तोड़े और 500 से अधिक दुकानें तोड़वा दिन और बुलडोजर चलवा दी। कहीं धरती पर ऐसा हो रहा हो। मेट्रो बन गयी होती तो आप को दालमंडी के साथ ये अन्याय नहीं करना पड़ता। दालमंडी में पहले आपस में ही लड़ाई लगवाई। फिर टार्गेटेड काम किया। आप हाईकोर्ट की बात नहीं मान रहे। डीएम पर 5 लाख का जुर्माना लगा। और इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में 50 लाख का वकील खड़ा करना पड़ा। जेल भेजा इसका मतलब चंदा चोरी हुआ काशी की संस्कृति संसद में चंपत राय को चंदा चोरी मामले में संत समीति द्वारा क्लीन चिट दिए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा - ऊपर वाला क्लीन चिट कब देगा। यह तो तय है कि चंदा चोरी हुआ है। तभी इन्होने एसआईटी बनाई और फिर उसके ऊपर भी एक एसआईटी बना दी। हमें नाम से लेना-देना नहीं है। प्रभु श्रीराम को चढ़ाया गया चढ़ावा चोरी हो गया यह कितनी बड़ी बात है। कितने आस्थावान श्रद्धाभाव से यहां चढ़ावा चढाने आये होंगे। और वह चढ़ावा चोरी हुआ। आपने एसआईटी बनाई और कर्मचारियों को जेल भेजा गया। इससे साफ है कि सरकार ने मान लिया की चंदा चोरी हुआ है। फिर कैसी क्लीन चिट।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User