बैंक लॉकर से एक करोड़ के सोने के जेवर गायब:राजस्थान में तैनात मेडिकल अफसर पत्नी के साथ पहुंचे थे बैंक, स्टील का बॉक्स भी नहीं मिला

Nov 21, 2026 - 01:21
0
बैंक लॉकर से एक करोड़ के सोने के जेवर गायब:राजस्थान में तैनात मेडिकल अफसर पत्नी के साथ पहुंचे थे बैंक, स्टील का बॉक्स भी नहीं मिला
लखनऊ के चौक स्थित इंडियन बैंक की सिटी शाखा के लॉकर से एक करोड़ रुपये कीमत के सोने के जेवर गायब हो गए। राजस्थान में तैनात मेडिकल अफसर डॉ. रवि प्रकाश दीक्षित गुरुवार सुबह पत्नी गीता के साथ बैंक लॉकर खोलने पहुंचे तो उसमें रखा स्टील का बॉक्स गायब मिला। बॉक्स में शादी के समय सास-ससुर और मायके से मिले सोने के जेवर रखे थे। महिला ने पहले बैंक मैनेजर से शिकायत की। इसके बाद चौक कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों का डीबीआर कब्जे में लिया है। नवंबर 2024 में लिया था लॉकर चौक के सराय माली खां निवासी डॉ. रवि प्रकाश दीक्षित राजस्थान में मेडिकल अफसर हैं। उनकी पत्नी गीता और परिवार के अन्य सदस्य लखनऊ में रहते हैं। गीता ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2024 में उन्होंने इंडियन बैंक की सिटी शाखा में लॉकर नंबर 896 लिया था। इसमें शादी के समय ससुराल और मायके से मिले सोने के जेवर स्टील के बॉक्स में रखे थे। गुरुवार सुबह करीब 10:05 बजे वह पति के साथ लॉकर खोलने पहुंचीं। लॉकर खोलने पर उसमें न तो स्टील का बॉक्स मिला और न ही जेवर। महिला के मुताबिक, गायब जेवरों की बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। उन्होंने बैंक मैनेजर से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि बैंक स्टाफ की ओर से कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने चौक कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। डीबीआर में सिर्फ छह महीने की फुटेज सुरक्षित शिकायत के आधार पर शुक्रवार दोपहर चौक पुलिस बैंक पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीबीआर सुरक्षित कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, डीबीआर में अधिकतम छह महीने की फुटेज ही सुरक्षित रहती है, जबकि महिला ने करीब दो साल बाद लॉकर खोला था। ऐसे में पुलिस छह महीने की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही बैंक मैनेजर और कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। लॉकर खोलने से संबंधित रजिस्टर भी चेक किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User