बांदा में 25 दरोगा दूसरे जिलों से आएंगे:विधानसभा चुनाव से पहले 25 निरीक्षकों का तबादला; जिले में तैनात इतने ही निरीक्षक बाहर भेजे गए
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच बांदा पुलिस विभाग में निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। जारी सूची के मुताबिक, दूसरे जिलों से 25 निरीक्षक बांदा आएंगे और यहां तैनात 25 निरीक्षकों को बाहर भेजा गया है।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उन निरीक्षकों का तबादला किया गया है, जिन्होंने तय अवधि में एक ही जिले में तीन साल की तैनाती पूरी कर ली है।
हमीरपुर से दिनेश प्रसाद, संगम लाल प्रजापति, पंधारी सरोज, योगेश तिवारी, बृजमोहन सिंह, रणवीर सिंह, मो. तौफीक खान और भरत कुमार बांदा आएंगे।
महोबा से विनोद कुमार सिंह, अवधेश कुमार मिश्र, उपेंद्र नाथ राय, यशवंत सिंह, नन्हेलाल यादव, राधेश्याम वर्मा और राजेश कुमार सिंह की तैनाती बांदा में की गई है।
चित्रकूट से विनोद कुमार राय, अजीत कुमार पांडेय, निशिकांत प्रधान, शिवआसरे, श्रीप्रकाश यादव, आशुतोष तिवारी, आशुतोष कुमार सिंह, जयशंकर सिंह, बृजेश कुमार यादव और राजकुमार वर्मा बांदा भेजे गए हैं।
बांदा में तैनात दीनदयाल सिंह, राकेश कुमार तिवारी, ऋषिदेव सिंह, अनिल कुमार, राजेंद्र सिंह, संदीप तिवारी, शिवशंकर यादव, विजय कुमार कुशवाहा, बलराम सिंह, सुखराम, रामकिशोर, सुरेश कुमार सैनी, दीपेंद्र कुमार सिंह, ओमप्रकाश यादव, राममोहन राय, मनीशंकर मिश्र, मिथिलेश कुमार सिंह, अनूप कुमार दुबे, राजेश कुमार वर्मा, रामजीत गौंड, प्रेमनारायण, उमेश कुमार कुशवाहा, सभाजीत सिंह, विजय सिंह और भास्कर मिश्रा को हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट भेजा गया है।
पुलिस विभाग ने यह आदेश परिक्षेत्रीय स्थापना बोर्ड के 13 नवंबर के फैसले के आधार पर जारी किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)