बाल मेले में बच्चों ने लगाए स्टॉल:जूस, चाट और पानीपुरी के स्टॉल पर अभिभावकों ने की खरीदारी

Nov 14, 2026 - 15:36
0
बाल मेले में बच्चों ने लगाए स्टॉल:जूस, चाट और पानीपुरी के स्टॉल पर अभिभावकों ने की खरीदारी
जालौन के श्री नटराज इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। बाल मेले में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभिभावकों ने टोकन खरीदकर विभिन्न स्टॉलों से खानपान की वस्तुओं की खरीदारी की और मेले का आनंद उठाया। बच्चों ने जूस, चाट, समोसा, शिकंजी, फ्रूट्स, कप केक, कुकीज और पानीपुरी सहित विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए। विद्यार्थियों ने स्वयं स्टॉलों का संचालन कर बिक्री की। इससे उन्हें लेन-देन, प्रबंधन और व्यावहारिक ज्ञान सीखने का अवसर मिला। वहीं कैरम, काउंट गेम सहित विभिन्न खेलों और मनोरंजक गतिविधियों ने भी बच्चों को आकर्षित किया। विद्यालय परिसर में पूरे समय उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक होते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User