विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर मारपीट का आरोप:बागपत में एसपी को दी शिकायत; जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

Nov 14, 2026 - 15:36
0
विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर मारपीट का आरोप:बागपत में एसपी को दी शिकायत; जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
बागपत में एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता रेशमा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरोड़ा गांव निवासी शाहबाज के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि पति का गांव की एक महिला के साथ संबंध है। इसका विरोध करने पर 10 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे पति शाहबाज, जेठ और जेठानी समेत पांच लोगों ने एक राय होकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की, जिसमें उसके सिर, हाथ, कान और पैरों में गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने हाथ टूटने और कान फटने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों को भी धमकाया गया और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। अब पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User