भदोही के युवक की दिल्ली में मौत:आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से हुआ था हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के गंगारामपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र कुमार बिंद की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 24 तारीख को दिल्ली जा रहे थे, तभी आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। बुधवार को उनका शव गांव पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया।
सुरेंद्र कुमार दिल्ली में नौकरी कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनके परिवार में तीन नाबालिग बेटे हैं। पिता की असमय मौत से बच्चों के सिर से सहारा उठ गया है। परिवार के सामने अब आर्थिक संकट और बच्चों के भविष्य की चिंता बढ़ गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)