भागवत कथा में तीन महिलाओं की सोने की चेन चोरी:मुजफ्फरनगर में शक में पांच महिलाएं पकड़ी गईं, हो रही पूछताछ

Nov 13, 2026 - 13:36
0
भागवत कथा में तीन महिलाओं की सोने की चेन चोरी:मुजफ्फरनगर में शक में पांच महिलाएं पकड़ी गईं, हो रही पूछताछ
मुजफ्फरनगर के सर्कुलर रोड स्थित रेशु प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान महिलाओं के गले से सोने की चेन और डायमंड पेंडेंट चोरी होने का मामला सामने आया है। भीड़ के बीच तीन महिलाओं को निशाना बनाया गया। आभूषण गायब होने की जानकारी पर कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने शक के आधार पर पांच महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। भोजन वितरण के दौरान हुई चोरी 13 से 20 नवंबर तक आयोजित कथा में शामिल होने गाजियाबाद से आईं राजबाला गोयल ने बताया कि वह भोजन वितरण के दौरान प्लेट लेकर कचौड़ी-सब्जी लेने के लिए लाइन में लगी थीं। इसी दौरान पीछे खड़ी एक महिला ने उनके कंधे पर हाथ रखते हुए अपनी प्लेट आगे कर दी। उस समय उन्हें कुछ संदेह हुआ, लेकिन वह कुछ समझ नहीं पाईं। बाद में गले पर हाथ लगाया तो एक तोले की सोने की चेन और करीब एक तोले का डायमंड पेंडेंट गायब मिला। इसी आयोजन में अलीगढ़ से आईं मीरा अग्रवाल की करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन और हैवी डायमंड पेंडेंट भी चोरी हो गया। वहीं, मुजफ्फरनगर की रीना की ढाई तोले की सोने की चेन और लॉकेट गायब मिला। तीनों महिलाओं के आभूषण चोरी होने की जानकारी सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और आयोजकों में हड़कंप मच गया। शक के आधार पर पांच महिलाएं पकड़ी गईं मौके पर मौजूद लोगों ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान शक के आधार पर पांच महिलाओं को पकड़ लिया गया। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस और महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ की गई। बताया गया कि उन्होंने पूछताछ में अलग-अलग शहरों का रहने वाला बताया है। पुलिस पांचों महिलाओं को थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस चोरी गए आभूषणों की बरामदगी और पकड़ी गई महिलाओं की भूमिका की जांच कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल पीड़ित महिलाओं ने इतने बड़े धार्मिक आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कथा और कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर CCTV कैमरों और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आए। ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User