बुलंदशहर में गायब हुई इंटरलॉकिंग सड़क:ग्रामीणों की शिकायत के बाद डीपीआरओ ने शुरू कराई जांच

Nov 20, 2026 - 16:04
0
बुलंदशहर में गायब हुई इंटरलॉकिंग सड़क:ग्रामीणों की शिकायत के बाद डीपीआरओ ने शुरू कराई जांच
बुलंदशहर के गांव रसूलपुर रिठौरी–चोला चौकी संपर्क मार्ग पर पहले से सुचारु और अच्छी स्थिति में बनी लगभग 150 से 200 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क के कथित तौर पर गायब होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद डीपीआरओ ने जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता निखिल कुमार का आरोप है कि सुचारु रूप से चल रही इंटरलॉकिंग सड़क की ईंटों को उखाड़कर एक निजी घर में ले जाया गया। इस पूरे प्रकरण में निजी लाभ पहुंचाने, अवैध धन प्राप्त करने की आशंका तथा सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। अच्छी इंटरलॉकिंग सड़क को उखाड़ने के पीछे की मंशा ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कई अन्य रास्ते आज भी कच्चे और कीचड़ से भरे पड़े हैं, जहां बुनियादी विकास कार्यों की सख्त जरूरत है। ऐसे में पहले से बनी अच्छी इंटरलॉकिंग सड़क को उखाड़ने के पीछे की मंशा और उद्देश्य पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। निर्णय लेने के अधिकार पर भी आपत्ति ​प्रकरण में शिकायतकर्ता ने 25 मई 2026 के शासनादेश का हवाला देते हुए पूर्व प्रधान और वर्तमान ग्राम पंचायत प्रशासक द्वारा नीतिगत निर्णय लेने के अधिकार पर भी आपत्ति जताई है। सरकारी संपत्ति के कथित दुरुपयोग के मामले में 15 अक्टूबर 2026 को एक सप्ताह के भीतर जवाब तलब करने संबंधी विभागीय नोटिस जारी होने की बात भी सामने आई है। लेकिन शिकायतकर्ता का दावा है कि निर्धारित समय बीतने के बावजूद अब तक कोई संतोषजनक जवाब उपलब्ध नहीं कराया गया है। ​ शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि उखाड़ी गई सड़क को पुरानी ईंटों से ही दोबारा बनवाया जाए और हटाई गई ईंटों का पूरा हिसाब तथा उनका मौजूदा स्थान सार्वजनिक किया जाए। सरकारी खजाने से दोबारा धन खर्च न किया जाए साथ ही निजी घर में ईंटें ले जाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग तुरंत रोका जाए, दोषियों की जवाबदेही तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और सड़क बहाली के नाम पर सरकारी खजाने से दोबारा धन खर्च न किया जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) नवीन मिश्रा ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User