बदायूं में आसमानी आतिशबाजी की मांग:बाजार में 80 दुकानें लगीं, सबसे महंगी आतिशबाजी 5,200 रुपए की
बदायूं में दिवाली के लिए आतिशबाजी का बाजार सज गया है। इस बार चकरी और फुलझड़ी के मुकाबले आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरने वाली आतिशबाजी की मांग ज्यादा है। बाजार में सबसे महंगी आतिशबाजी 5,200 रुपए की है। शहर से बिजनौर हाईवे पर बहेड़ी गांव के पास करीब 80 दुकानें लगी हैं। यहां अनार, चकरी, फुलझड़ी और आसमान में जाकर रोशनी बिखेरने वाली आतिशबाजी मिल रही है। ग्राहक आसमान में ऊंचाई तक जाकर रंग-बिरंगी रोशनी करने वाले पटाखों की कीमत पूछ रहे हैं। बाजार में सुरक्षा के लिए फायर विभाग की टीम तैनात है। दुकानों के लिए टेंट ठेके पर लगाए गए हैं। हर दुकानदार को टेंट का 3,500 से 4,000 रुपए तक किराया देना पड़ रहा है। दिवाली नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी बढ़ने लगी है। दुकानदारों को उम्मीद है कि त्योहार पास आने पर ग्राहकों की संख्या और बढ़ेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)