पूर्व उप निदेशक के खाते से 1.38 लाख रुपए निकाले:लखनऊ में 11 मिनट के अंदर 6 बार ट्रांजेक्शन, मैसेज मिलने पर जानकारी हुई

Nov 07, 2026 - 15:41
0
पूर्व उप निदेशक के खाते से 1.38 लाख रुपए निकाले:लखनऊ में 11 मिनट के अंदर 6 बार ट्रांजेक्शन, मैसेज मिलने पर जानकारी हुई
सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में बैंक खाते से यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए 1,38,999 रुपये निकाले गए। 11 मिनट के अंदर 6 बार पैसे ट्रांजेक्शन हुए। पीड़ित को मोबाइल पर लेनदेन के मैसेज आने के बाद इसकी जानकारी हुई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दिनेश कुमार सहगल उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग के पूर्व उप निदेशक हैं। उनका बैंक ऑफ बड़ौदा की हीवेट रोड शाखा में बचत खाता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 5 नवंबर 2026 को सुबह 9:17 से 9:28 बजे के बीच खाते से छह बार रकम निकाली गई। इन ट्रांजेक्शन में 40 हजार, 19 हजार, 30 हजार, 20 हजार, 20 हजार और 9,999 रुपये शामिल हैं। दिनेश कुमार सहगल के मुताबिक, उन्होंने या उनकी पत्नी डॉ. अनीता सहगल ने ये लेनदेन नहीं किए और न ही किसी भुगतान की अनुमति दी थी। बैंक से संपर्क करने पर उन्हें बताया गया कि 40 हजार रुपये गूगल इंडिया डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से निकाले गए। बाकी रकम दूसरे खातों में भेजी गई। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User