बदायूं में प्रसूता-नवजात की मौत, वार्ड आया पर FIR:नार्मल डिलीवरी कराने की कोशिश, बिना रजिस्ट्रेशन वाले अस्पताल में हुई थी मौत
बदायूं में प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे सिविल लाइंस थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी वार्ड आया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों को बताया कि बहेड़ी गांव के पास बिल्सी रोड स्थित अवैध अस्पताल के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। इसी मुकदमे में वार्ड आया और उसकी बेटी का नाम भी शामिल कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है। मुजारिया थाना क्षेत्र के संगराय गांव के रहने वाले सुधीर कुमार की पत्नी मोनी को 20 अक्टूबर की सुबह प्रसव पीड़ा हुई थी। आरोप है कि सुधीर अपनी पत्नी को लेकर निशा तारिक उर्फ गुड़िया के घर पहुंचा था। निशा ने 30 हजार रुपए में सामान्य डिलीवरी कराने का भरोसा दिया था। आरोप है कि घर पर प्रसव कराने की कोशिश के बाद निशा मोनी को बहेड़ी गांव के पास बिल्सी रोड स्थित एक अवैध अस्पताल में ले गई। यहां प्रसूता और नवजात दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचे परिजनों को पुलिस ने बताया कि अवैध अस्पताल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। इसी मुकदमे में वार्ड आया और उसकी बेटी का नाम भी बढ़ा दिया गया है। SHO सिविल लाइंस हरेन्द्र सिंह ने बताया कि मुकदमे में वार्ड आया और उसकी बेटी का नाम शामिल किया जा चुका है। मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)